ईद-उल-अजहा: बकरों की कुर्बानी पर हंगामा, लगे जयश्री राम के नारे

ईद-उल-अजहा: बकरों की कुर्बानी पर हंगामा, लगे जयश्री राम के नारे

मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित जेपी इंफ्रा सोसाइटी में बलि के लिए लाए गए दो बकरों को लेकर घंटों हंगामा हुआ। इस दौरान बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने कभी हनुमान चालीसा का पाठ किया तो कभी जयश्री राम के नारे लगाए। न्यूज पोर्टल ‘आज तक’ पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहसिन शेख नाम का शख्स ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए दो बकरे लाया था। जैसे ही इसकी जानकारी सोसायटी के हिंदुओं को हुई तो सभी लोग सोसायटी के बाहर जमा हो गए और बकरियों को बाहर निकालने के लिए प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करना और जयश्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. इस बीच सोसायटी के लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने सोसायटी के लोगों से कहा कि नियमानुसार यहां बलि नहीं दी जा सकती। हम ऐसा भी नहीं होने देंगे। अगर ऐसा किया तो हम मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लेंगे।’ लेकिन समाज में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई आदमी घर में बकरी ला सकता है या नहीं, फिर भी हम लोगों की भावनाओं को देखते हुए यहां से बकरी ले जाने के लिए कहेंगे।

वहीं, बकरियां लाने वाले मोहसिन बताते हैं कि इस सोसायटी में 200 से 250 मुस्लिम परिवार रहते हैं। हर साल बिल्डर हमें बकरी रखने के लिए जगह देता था लेकिन इस बार बिल्डर ने कहा कि जगह नहीं है। इसके लिए अपनी सोसायटी से बात करें। मोहसिन के मुताबिक बकरे को रखने के लिए सोसायटी से जगह भी मांगी गई थी, लेकिन सोसायटी की ओर से कोई जगह नहीं दी गई।

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *