‘कानून का दुरुपयोग’ कैसे किया जाता है, यह ईडी से सीखना चाहिए: हेमंत सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की ईडी द्वारा गिरफ़्तारी के बाद झारखंड में चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चंपई सोरेन ने आज फ़्लोर टेस्ट में विशवास मत हासिल कर लिया। विधानसभा में चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा।
विधानसभा में अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी की रात काली रात रही। देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। 31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का या पूर्व मुख्यमंत्री का या किसी भी व्यक्ति के साथ राजभवन के अंदर गिरफ्तारी हुई है। ऐसी घटना मेरे संज्ञान में नहीं हैं। मुझे लगता है कि इस घटना को अंजाम देने में राजभवन भी शामिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राजभवन में पहली बार किसी की गिरफ्तारी हुई है। अब यह देखना कि राष्ट्रपति भवन, लोकसभा अध्यक्ष के आवास से गिरफ्तारी की शुरुआत कब होगी। हेमंत सोरेन ने अपने विधानसभा भाषण में जमीन घोटाले से उनका संबंध साबित करने की ईडी को चुनौती दी। उन्होंने एजेंसी की खिंचाई करते हुए कहा कि किसी को उनसे सीखना चाहिए कि ‘कानून का दुरुपयोग’ कैसे किया जाता है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर का सपना था, सभी जात-धर्म के लोगों का सपना था एक प्लेटफार्म पर आए। अंबेडकर को जिस तरह से अपना समाज छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाना पड़ा। इसी तरह से आने वाले समय में एसटी-एससी को भी सामना करना पड़ सकता है। बड़े सुनियोजित तरीके से एसटी-एससी, गरीबों के प्रति अत्याचार नए-नए शक्ल के रूप में देखते रहे है। 31 जनवरी को देखने को मिला है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि, इनको लगता है कि मुझे जेल की सलाखों के अंदर डालकर अपने मंसूबे में सफल हो जाएंगे। जो अरबों रुपये का गबन कर विदेशों में बैठे हैं वह बेगुनाह हैं। 8.50 एकड़ जमीन हेमंत सोरेन के नाम पर है। मैं आंसू नहीं बहाउंगा, सही समय के लिए बचाकर रखूंगा। एक-एक सवालों का जवाब, षड़यंत्र का जवाब बड़े माकूल तरीके से दिया जाएगा।


popular post
ग़ाज़ा का क़साई ईरान के साथ युद्ध-विराम में बाधा डालना चाहता है: एर्दोगान
ग़ाज़ा का क़साई ईरान के साथ युद्ध-विराम में बाधा डालना चाहता है: एर्दोगान तुर्की के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा