चुनावों के बीच ईडी द्वारा नेशनल हेरल्ड की संपत्तियां जब्त करना बीजेपी की घबराहट का संकेतः खड़गे

चुनावों के बीच ईडी द्वारा नेशनल हेरल्ड की संपत्तियां जब्त करना बीजेपी की घबराहट का संकेतः खड़गे

कांंग्रेस ने ईडी द्वारा एजेएल की संपत्तियां जब्त करने की खबरों को चुनावों में बीजेपी की घबराहट का संकेत करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा एजेएल की संपत्तियां जब्त करने की रिपोर्ट चुनावों में बीजेपी की हताशा का संकेत हैं।

उन्होंने यह बयान उन खबरों के सिलसिले में दिया है जिसमें कहा गया है कि ईडी ने एजेएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ स्थित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनावों के दौरान बीजेपी द्वारा एजेंसियों का दुरुपयोग कोई नई बात नहीं है और अब इस मामले में वह पूरे देश के सामने उजागर हो चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के चुनावों में हार साफ नजर आ रही है, ऐसे में बीजेपी ने एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि यह सारे प्रयास नाकाम होंगे और बीजेपी को चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नेशनल हेरल्ड स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज है, और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को इस स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई अपनी भूमिका पर गर्व है। उन्होंने कहा कि (ऐसे समय में) हमें पंडित नेहरू के शब्द याद आते हैं जिसमें उन्होंने कहा था, स्वतंत्रता खतरे में है, अपनी पूरी ताकत से इसकी रक्षा करो (“Freedom is in peril, Defend it with all your might”)

उन्होंने आगे कहा कि “PMLA की कार्रवाई केवल किसी विधेय या मुख्य अपराध के परिणामस्वरूप हो सकती है। किसी भी अचल संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं है। पैसों का कोई आवागमन नहीं हो रहा है। अपराध की कोई आय नहीं है। वास्तव में, ऐसा कोई शिकायतकर्ता नहीं है जो यह दावा करता हो कि उसे धोखा दिया गया है।”

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *