पंश्चिम बंगाल सरकार के दो मंत्रियों के ठिकानों पर ED के छापे

पंश्चिम बंगाल सरकार के दो मंत्रियों के ठिकानों पर ED के छापे

बंगाल में खुद पर हुए हमले के बाद ईडी की टीम एक बार फिर एक्शन में है। ईडी की टीम ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों के ठिकानों पर सुबह-सुबह छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईटी की टीम यह कार्रवाई नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़े मामले में कर रही है।

ईडी की एक टीम अग्निशमन सेवा ने मंत्री सुजीत बोस के दो ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की एक अन्य टीम ने मंत्री तापस रॉय के ठिकाने पर छापे मारी की है। दोनों मंत्रियों के अलावा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष के घर पर भी ईडी की रेड चल हुई है। इससे पहले ईडी की टीम पर हमला हुआ था।

राशन घोटाला मामले में ईटी की टीम पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान भीड़ ने ईडी टीम पर हमला कर दिया था। हमले में ईडी अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। हमले में तीन ईडी अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

ईडी की टीम पर हमले के बाद जांच एजेंसी के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। खबरों के मुताबिक, बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने निडर होकर जांच करने के लिए कहा था।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *