ईडी ने मामले से जुड़े मुझसे एक भी सवाल भी नहीं पूछे: संजय सिंह 

ईडी ने मामले से जुड़े मुझसे एक भी सवाल भी नहीं पूछे: संजय सिंह 

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की अदालत में ही केंद्रीय एजेंसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानि ईडी, एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट बन गया है। उन्होंने कहा कि हिरासत के दौरान ईडी ने उनसे मामले से जुड़े एक भी सवाल भी नहीं पूछे।

अदालत ने शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है जो उनकी याचिका पर विचार करने पर सहमत हो गया है। सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए कहा है कि वित्तीय जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया है।

सुनवाई के दौरान आप नेता ने यह भी दलील दी कि हिरासत के दौरान ईडी ने उनसे मामले से जुड़े सवाल भी नहीं पूछे। उन्होंने कहा कि यह एक एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट बन गया है। सिंह ने कहा कि ईडी ने अडानी के खिलाफ दी गई उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर जज ने उन्हें निर्देश दिया कि वह ऐसे मामलों पर चर्चा न करें या अदालत के अंदर भाषण न दें, अन्यथा वो वीडियो के माध्यम से उनकी पेशी के लिए कहेंगे।

इससे पहले संजय सिंह की ओर से बहस करने वाली वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने दावा किया कि ईडी के पास मामले में उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग करने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा, ”मैं (सिंह) आपके मनगढ़ंत आरोपों पर दोष नहीं स्वीकार करूंगी।”

अदालत ने संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया और कहा कि इससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं। जज ने पत्रकारों को भी यह निर्देश दिया कि वे उनसे सवाल न पूछें। वित्तीय जांच एजेंसी ने 4 अक्टूबर को नॉर्थ एवेन्यू इलाके में उनके आवास पर तलाशी लेने के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *