तोमर जी के बेटे का वीडियो वायरल होने पर भी खामोश है ED-CBI, मोदी: राहुल

तोमर जी के बेटे का वीडियो वायरल होने पर भी खामोश है ED-CBI, मोदी: राहुल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अशोक नगर और जबलपुर की जनसभाओं में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर जमकर घेरा। उन्होंने इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे के करोड़ों रुपयों के लेनदेन के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि तोमर जी का बेटा भ्रष्ट है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को जबलपुर में एक चुनावी सभा में कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें करोड़ों-अरबों की डील हो रही है, लेकिन ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स किसी ने भी कार्रवाई नहीं की। पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने क्यों चुप्पी साध रखी है? क्या ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स सिर्फ कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई  के लिए बने हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी है कि महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा. किसानों का कर्ज माफ होगा. गेहूं पर 2,600 रुपये एमएसपी मिलेगा. धान पर 2,500 रुपये एमएसपी मिलेगा. जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

जबलपुर की तीन विधानसभा सीटों पर तकरीबन पांच किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि मोदी चुनाव जीतने के लिए खुद को ओबीसी बताते रहते हैं, लेकिन जब पिछड़ों के अधिकार की बात होती है, तो वह साफ मुकर जाते हैं।राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना करने के वादे को दोहराया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चार हजार से ज्यादा किमी पैदल चलकर देश को जोड़ने की कोशिश की। आपने साथ दिया, कोशिश काफी हद तक कामयाब भी हुई। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान तो खुल गई, लेकिन अब तक दलित, आदिवासी, पिछड़ों को हक नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में भाजपा की गारंटी सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध, किसानों की सबसे तेज घटती आमदनी, सबसे ज्यादा बेरोजगारी, दलितों और आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने सभी वादे निभाएगी, अपराध और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

popular post

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *