लू अलर्ट’ के कारण दिल्ली में श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे तक सवेतन छुट्टी: एलजी सक्सेना

लू अलर्ट’ के कारण दिल्ली में श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे तक सवेतन छुट्टी: एलजी सक्सेना

दिल्ली। देश के ज्यादातर मैदानी इलाकों में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है। LG ने आदेश दिया है कि इस भीषण गर्मी में मजदूरों को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक काम से छुट्टी मिलेगी। साथ ही मजदूरों को मिलने वाली इस राहत के बदले कोई भी उनकी सैलरी नहीं काट सकेगा।

दिल्ली के LG वी के सक्सेना के निर्देश के मुताबिक श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे तक सवेतन छुट्टी रखना होगा। इसके साथ ही बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के लिए भी कहा गया है। साथ ही उप-राज्यपाल ने निर्माण स्थल पर मजदूरों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के निर्देश भी दिए हैं।

इतनी भीषण गर्मी में भी ‘समर हीट एक्शन प्लान’ के लिए अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या उनके मंत्रियों की ओर से कोई कदम न उठाए जाने को लेकर उप-राज्यपाल ने दिल्ली सरकार की आलोचना की है।

उन्होंने कहा है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण 20 मई से ही ऐसा कर रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के तहत आने वाली डीजेबी, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी अब तक ऐसा नहीं कर रहीं। यही नहीं उप-राज्यपाल ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने के निर्देश जारी किए हैं।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *