जम्मू में पाकिस्तानी सीमा पर नज़र आया ड्रोन, बीएसफ ने चलाई गोलियां

जम्मू में पाकिस्तानी सीमा पर नज़र आया ड्रोन, बीएसफ ने चलाई गोलियां

जम्मू में दुश्मन की ‘ड्रोन साजिश’ चल रही है. खबर है कि शुक्रवार सुबह ड्रोन को फिर से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास देखा गया। खतरे को देखते हुए सीमा सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन पर फायरिंग कर दी।

बता दें कि वायु सेना स्टेशन पर पिछले रविवार को हुए विस्फोट के बाद से यह पांचवीं बार है जब किसी अज्ञात ड्रोन को इलाके में देखा गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) रविवार के हमले की जांच कर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पाकिस्तान के अरनिया सेक्टर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज सुबह करीब चार बजे एक हेक्सा ड्रोन देखा गया. ऐसा कहा जाता है कि ड्रोन भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया और वो पाकिस्तान के साथ सीमा पर बना रहा और कुछ देर क्षेत्र में उड़ने के बाद वह गायब हो गया।

ड्रोन को देखते ही बीएसएफ ने उस पर फायरिंग कर दी। बीएसएफ के सूत्रों का कहना है कि ड्रोन जासूसी के मकसद से यहां आया था और भारतीय पक्ष की गतिविधि और कार्रवाई के चलते वापस लौटा।

वायुसेना स्टेशन दुर्घटना की जांच शुरू

मामले की जांच के लिए अधिकारी जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे हैं। हालांकि एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी हादसे के बाद पहले दिन से ही मौके पर मौजूद हैं, लेकिन जाँच गुरुवार से शुरू हुई है। इसके अलावा आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी भी गुरुवार को दिल्ली से जम्मू पहुंचे हैं.

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *