भाजपा को वोट न देना क्योंकि वो देश लूट रहे हैं : राकेश टिकैत

कोलकाता: किसान नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कोलकाता और नंदीग्राम में महापंचायत (जनसभाएं) की और लोगों से पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट न देने का आग्रह किया।

बता दें कि राकेश टिकैत केंद्र के की तरफ से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं, कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर TMC सांसद डोला सेन द्वारा हवाई अड्डे पहुंच कर टिकैत का स्वागत किया, उसके बाद टिकैत ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के साथ शहर और पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में किसानों की सभाओं को संबोधित किया।

टिकैत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के आन्दोलनं को तोड़ने की साज़िश रच रही है टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार “जनविरोधी” है उसके बाद टिकैत ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि“बीजेपी को वोट न देना।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने एएनआई से बात करते हुए दिल्ली में एक दूसरे ट्रैक्टर परेड की चेतावनी दी कि हमारे पास 3.5 लाख ट्रैक्टर और 25 लाख किसान हैं टिकैत ने नंदीग्राम में कहा कि अगला लक्ष्य संसद में फसल बेचने का होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन संयुक्ता किसान मोर्चा तय करेगा, संसद में एक नई मंडी खोली जाएगी।

बंगाल के लोगों से राज्य को बचाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा को वोट न देना क्योंकि उन्होंने केंद्र में रह कर ने देश को लूट लिया है।

भाजपा को “धोखेबाजों की पार्टी” कहा जाता है, जो अमीरों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखती है, टिकैत ने कहा “हम भाजपा का विरोध करने वालों, किसानों और गरीबों के साथ खड़े होने वालों की तरफ होंगे।”

यह स्पष्ट करते हुए कि बंगाल में किसान महापंचायत का मतलब राज्य में किसी विशेष गैर-भाजपा पार्टी को समर्थन देना नहीं है, भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख ने कहा, “मैं यहां किसी विशेष पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए नहीं आया हूं। हम यहां बंगाल में किसानों की ओर से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई शुरू करने के लिए अपील करने आए हैं। ‘

 

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *