DMK सीएए के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी: स्टालिन

करीब दस साल से तमिलनाडु की सत्ता से बाहर DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन (M. K. Stalin) ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी भारत में शरणार्थी शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई और तमिल नागरिको के लिए भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करेगी, साथ ही हमारी लड़ाई CAA के ख़िलाफ़ जारी रहेगी

बता दें कि शनिवार की कहा शाम को स्टालिन ने कहा था कि डीएमके ने हमेशा सीएए का विरोध किया है और हमने इसके खिलाफ अभियान चलाया साथ ही तमिलनाडु में एक अभियान चलाकर एक करोड़ हस्ताक्षर एकत्र किए थे और हम हमेशा इस कानून को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं हुए हैं। और आगे भी हम केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 को वापस लेने का आग्रह करते रहेंगे।”

द हिन्दू के अनुसार DMK ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि वह श्रीलंका और तमिल के वो जो शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं उनको भी नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में शामिल किया जाए और उन्हें नागरिकता दी जाए।

बता दें कि एम.के. स्टालिन ने एक बयान में कहा “मैं फिर से दोहराना चाहूंगा कि अगर डीएमके सत्ता में आई तो वो सीएए को खत्म करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी।”

ग़ौरतलब है चुनावी घोषणा करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि हम अपने राज्य में एंटी-किसान बनाए गए तीन कृषि क़ानूनों को भी लागू नहीं होने देंगे।

डीएमके ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि श्रीलंका के मुसलमानों और तमिल शरणार्थियों को अधिनियम के दायरे से बाहर क्यों रखा गया ? साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर धर्म के आधार पर लोगों को ‘विभाजित’ करने का आरोप लगाया।

चुनाव घोषणापत्र में स्टालिन ने वादा किया है कि डीएमके की सरकार बनने के बाद तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था, कृषि, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास,ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी. उन्होंने अपराध की जांच के लिए एक विशेष अदालत की घोषणा की है.

डीएमके ने जनता को लुभाने के लिए पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल के भाव पर 4 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने का वादा किया है. पार्टी प्रमुख स्टालिन ने एलपीजी गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की सब्सिडी देने का भी वादा किया है.

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *