चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े बेईमानी चिंताजनक: केजरीवाल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े बेईमानी चिंताजनक: केजरीवाल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की जीत आप और कांग्रेस के गले से नीचे नहीं उतर रही है। चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के कुलदीप कुमार को मात दी।

इस चुनाव में आप और कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के तहत उम्मीदवार उतारा था लेकिन बीजेपी प्रत्यशी मनोज कुमार सोनकर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में विजयी घोषित हुए। मेयर चुनाव परिणाम से आप और कांग्रेस पार्टी असंतुष्ट है। 8 मत अवैध घोषित होने पर विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के हवाले से कोर्ट जाने की बात कही गई है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव कराया गया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी के मनोज को 16 वोट और आम आदमी पार्टी के कुलदीप 12 वोट मिले। इसके अलावा बाकि वोट रद्द कर दिए गए।

बता दें कि इस सीट पर बहुमत होने के बावजूद आप-कांग्रेस गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले चंडीगढ़ का मेयर चुनाव 18 जनवरी को होना था, लेकिन तब पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने की वजह से टल गया था। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दी थी।

popular post

ईरान की दो टूक, एकतरफा समझौतों का दौर बीत चुका

तेहरान: ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर क़ालीबाफ ने कहा है कि अब एकतरफा समझौतों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *