गुजरात BJP में कलह: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट बदलना चाहते हैं

गुजरात BJP में कलह: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट बदलना चाहते हैं

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी के इस्तीफ़े के बाद भाजपा ने पूर्व डिप्टी नितिन पटेल मुख्यमंत्री बनाया है लेकिन अब गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले खुद पार्टी के अंदर कलह शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल और मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा नाराज बताए जा रहे हैं।

जी हाँ !! नाराजगी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट विस्तार को लेकर ही है। खबरें ये भी आईं कि नितिन पटेल ने मंगलवार रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला से भी मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत भी चली। जिससे भाजपा हाईकमान परेशान है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट बदलना चाहते हैं, वो कैबिनेट में कुछ नए चेहरों और महिलाओं को शामिल करना चाह रहे हैं ये भी कहा जा रहा है कि डिप्टी CM नितिन पटेल को केवल मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किए जा सकता है। इसके पीछे कारण भी है। दरअसल, भूपेंद्र पटेल और नितिन पटेल दोनों ही पाटीदार समाज से हैं। ऐसे में CM और डिप्टी CM पर एक ही समाज के चेहरे बैठाने से हाईकमान भी बचना चाह रही है। यहीं से नितिन की नाराजगी कि शुरुआत होती है। भूपेंद्र सिंह चूडासमा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कौशिक पटेल भी खतरे के दायरे में हैं। तीनों ही विजय रुपाणी के करीबी हैं तो वे भी नाराज ही हैं।

ग़ौर तलब है कि भाजपा ने नाराज नेताओं को मनाने का जिम्मा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और गुजरात भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव को सौंपा है। इन पदाधिकारियों ने तीनों नेताओं से 3 घंटे तक बातचीत की, पर कामयाबी नहीं मिली।

संतोष और यादव ने भूपेंद्र पटेल से मुलाक़ात कर उनसे खुद उनके बंगले पर आधा घंटे तक बातचीत की। इसके बाद वहीं पर नितिन पटेल और भूपेंद्र सिंह को बुलाया गया। इन सबके साथ लगभग करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा चली। विजय रुपाणी से भी फोन पर करीब एक घंटे तक बात की गई।

बता दें कि नितिन पटेल ने नाराजगी वाले तेवर पहली बार नहीं दिखाए हैं इससे पहले 2016 में भी वित्त मंत्रालय न मिलने से नितिन पटेल नाराज हो गए थे। आखिरकार आलाकमान को उनके आगे झुकना पड़ा था और डिप्टी CM के साथ उन्हें वित्तमंत्री भी बनाना पड़ा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles