प्रधानमंत्री मोदी ने क्या बंगाल में फिर बोला झूठ? ममता बनर्जी ने खोली पोल

देश उत्तराखंड के दर्द से कराह रहा था और पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल अपने चार्म पर था कारण था प्रधानमंत्री का बंगाल दौरा जहाँ नरेंद्र मोदी हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साध रहे थे।

लेकिन अब यह दौरा किसी और वजह से चर्चा में है कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने के बार फिर गलत बयानी का सहारा लिया और झूठे दावे किए। एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ममता सरकार पर केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को नहीं देने का आरोप लगाने के दूसरे दिन सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर पलटवार किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार ने 2.5 लाख किसानों के नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए भेजे थे, लेकिन उन्हें अब तक कोई लाभा नहीं मिला है।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा को बताया कि राज्य सरकार को केंद्र की ओर से सत्यापन के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6 लाख आवेदकों की सूची मिली थी, जिनमें से 2.5 लाख किसानों के नाम केंद्र को कल्याण कार्यक्रम के तहत मदद के लिए भेजे गए थे। लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। ममता ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि इन्हें अब तक कोई नकद लाभ क्यों नहीं दिया गया।

याद रहे कि कल ही पीएम मोदी ने राज्य के हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि पश्चिम बंगाल की सरकार केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटका रही है और राज्य के लोगों को केंद्र की आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं दे रही है। पीएम ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में इन योजनाओं का लाभ देने का फैसला होगा।

मोदी के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में आज पलटवार किया। सदन में लेखानुदान पर चर्चा के दौरान ममता बनर्जी ने राज्य के किसानों को राज्य की कृषक बंधु योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को 5000 रुपये सालाना से बढ़ाकर 6000 रुपये करने का ऐलान किया। याद रहे कि केंद्र सरकार भी पीएम सम्मान निधि योजना के तहत इतनी ही राशि देश भर के पात्र किसानों को तीन किस्तों में देती है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *