विकास ऐसा कि अगर पेट्रोल डीज़ल के दाम नहीं बढ़ते तो ज़्यादा बड़ी ख़बर बन जाती है: राहुल गांधी

विकास ऐसा कि अगर पेट्रोल डीज़ल के दाम नहीं बढ़ते तो ज़्यादा बड़ी ख़बर बन जाती है: राहुल गांधी, जहां एक तरफ़ भारत देश कोविड महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ़ महंगाई की मार झेल रहा है, खाने पीने की चीज़ों से लेकर दवा इलाज और पेट्रोल डीज़ल तक की क़ीमतें आसमान छू रही हैं।

केंद्र में सरकार बनाने से पहले आमतौर से पार्टियां या कैंडिडेट घोषणापत्र जारी करता है ताकि उसके इरादे और नियत को देख कर जनता वोट डालने का फ़ैसला कर सके कि कौन सी पार्टी या कौन सा कैंडीडेट जनता की ज़रूरतों और समस्याओं को हल करेगा।

ऐसा ही कुछ भारत में शासित पार्टी BJP ने भी किया था, लंबा चौड़ा घोषणापत्र जारी किया था जिसमें सरहद पार की साजिशों से लेकर हमारे घर के अंदर की बिजली, पानी और खाने की व्यवस्था में सुधार लाने तक का ज़िक्र था।

लेकिन अब जबकि दूसरी बार भारी बहुमत पाकर केंद्र में BJP ने सरकार बनाई हुई है लेकिन ऐसा लगता है कि अपने घोषणापत्र को ख़ुद पार्टी के नेताओं समेत पूरे देश के प्रधानमंत्री तक ने दोबारा नहीं पढ़ा।

आम जनता का जहां कोविड के कारण रोज़गार छिन चुका है वहीं अब महंगाई ने उसे अपने बच्चों के लिए दो रोटी के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है, दिलचस्प बात तो यह है कि ऐसे माहौल के बावजूद BJP के नेता टीवी डिबेट, अपने भाषणों और सोशल मीडिया के माध्यम से विकास का राग अलाप रहे हैं।

आप खाने पीने की चीज़ों की बात करें या फिर पेट्रोल डीज़ल की, हर चीज़ की क़ीमतें ऐसे बढ़ रही हैं जैसे केंद्र में शासित पार्टी के नेता किसी और ग्रह पर ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं।

विपक्षी नेता राहुल गांधी ने इससे पहले भी कई बार महंगाई के मुद्दे को उठाया है और आज फिर एक ट्वीट द्वारा पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी क़ीमतों पर आपत्ति जताई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार के विकास का हाल यह है कि अगर किसी दिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम न बढ़ें तो ज़्यादा बड़ी ख़बर बन जाती है।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *