विकसित भारत को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व की जरूरत: पीएम मोदी

विकसित भारत को हर क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व की जरूरत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 21वीं सदी के ‘विकसित भारत’ के लिए देश के हर क्षेत्र, हर ऊंचाई पर, जीवन के हर पहलू में दिन-रात काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे वैश्विक सोच और स्थानीय विकास के विचार पर काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (एसओयूएल) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भी उनके साथ मौजूद थे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि “कुछ ऐसे कार्यक्रम होते हैं जो दिल के बहुत करीब होते हैं और आज का कार्यक्रम, लीडरशिप कॉन्क्लेव भी ऐसा ही एक कार्यक्रम है। राष्ट्र निर्माण के लिए नागरिकों का विकास जरूरी है, राष्ट्र निर्माण व्यक्तिगत विकास के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि “जन से जग तक अगर कोई ऊंचाई हासिल करनी है तो उसकी शुरुआत जनता से होती है। हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ नेता तैयार करना बहुत जरूरी है और यह समय की मांग है। इसलिए एसओयूएल की स्थापना ‘विकसित भारत’ के विकास यात्रा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है।”

उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद” भारत को गुलामी से निकालकर बदलना चाहते थे और उनका मानना था कि अगर उनके पास सर्वश्रेष्ठ नेता हों तो वे न केवल भारत को आजादी दिला सकते हैं बल्कि उसे दुनिया का नंबर एक देश भी बना सकते हैं। हम सभी को इस मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। आज हर भारतीय 21वीं सदी के ‘विकसित भारत’ के लिए दिन-रात काम कर रहा है। ऐसे में 140 करोड़ आबादी वाले देश में भी हमें जीवन के हर क्षेत्र, हर ऊंचाई और हर पहलू में सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की आवश्यकता है।”

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *