देवभूमि उत्तराखंड, भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है: पीएम मोदी

देवभूमि उत्तराखंड, भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है: पीएम मोदी

देवभूमि उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे और वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य को 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और उत्तराखंड के आंदोलन में शहीद हुए बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है और यह राज्य आने वाले वर्षों में “Spiritual Capital of the World” बन सकता है। उन्होंने कहा कि यहां के मंदिर, योग केंद्र और आश्रम विश्व स्तर पर आध्यात्मिक पर्यटन के केंद्र बन सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है और इसका रास्ता वोकल फॉर लोकल से तय होगा। उत्तराखंड इस विजन को हमेशा से जीता आया है। स्थानीय उत्पादों से लगाव, उनका उपयोग, और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बना लेना यहां की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। उत्तराखंड अगर ठान ले तो अगले कुछ ही साल में खुद को Spiritual Capital of the World के रूप में स्थापित कर सकता है। यहां के मंदिर, आश्रम, योग के सेंटर, इन्हें हम ग्लोबल सेंटर से जोड़ सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि बीते 25 सालों में उत्तराखंड ने अद्भुत प्रगति की है। राज्य का बजट 4 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये पार कर चुका है। बिजली उत्पादन चार गुना और सड़कों की लंबाई दोगुनी हो चुकी है। जहां पहले छह महीने में लगभग 4 हजार हवाई यात्री आते थे, वहीं अब प्रतिदिन 4 हजार से अधिक यात्री पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को वोकल फॉर लोकल के माध्यम से साकार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड भारत की आध्यात्मिक धड़कन है—गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे तीर्थ न केवल आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा भरते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने जो सपना देखा था, वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में साकार हुआ था। आज डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नई दिशा पा रही है। पीएम मोदी ने राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष डाक टिकट भी जारी किया और कहा कि उत्तराखंड अब उत्कर्ष के काल में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि देवभूमि हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *