बीजेपी द्वारा देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के विरुद्ध ट्रक चालकों का प्रदर्शन

बीजेपी द्वारा देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के विरुद्ध ट्रक चालकों का प्रदर्शन

नईदिल्ली। देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने देश में हड़ताल कर दी है। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है।

इस कानून के खिलाफ देश भर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट ने हड़ताल कर दी है। ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर्स ने शनिवार 30 दिसंबर को देश के सभी राज्यों में प्रदर्शन किया, जोकि दूसरे दिन रविवार को भी जारी है।

चालकों का कहना है कि वे देश की रीढ़ हैं। खुद मुसीबतों का सामना करते हुए कम वेतन में वे सामान की ढुलाई करते हैं। इस वर्ग के साथ कोई भी न्याय नहीं करता है। समय की जरूरत है कि उनके हितों की पैरवी की जाए और केंद्र व प्रदेश सरकारें उनके हित रक्षक कानून बनाएं।

वहीं शनिवार को आईओसी टर्मिनल में कोई भी तेल की ढुलाई नहीं हुई। यदि यह हड़ताल लम्बी चली तो पैट्रोल पम्पों पर तेल की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प हो सकती है, जिसका असर आवाजाही पर पड़ेगा।

ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कानून बनाया है जिसमें हादसे के बाद फरार होने वाले ड्राइवर पर 7 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है वह चालकों के हित में नहीं है। यदि ड्राइवर वहां से न जाए तो भीड़ उसका क्या हाल करेगी, इसका अंदाजा भलीभांति लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हादसा कोई भी जानबूझकर नहीं करता है। आखिर ड्राइवर इतना भारी-भरकम जुर्माना कैसे भरेंगे। पहले ही कई दिक्कतों का सामना कर रहे चालकों पर नया कानून बड़ा वज्रपात है। वे इस कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उनकी मांगें मानते हुए इस कानून को रद्द नहीं किया जाता। तब तक न तो वे पैट्रोल, डीजल और गैस की ढुलाई करेंगे और न ही किसी प्रकार का सामान पहुंचने देंगे।

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *