दिल्ली जल संकट: जल संसाधन मंत्री आतिशी सिंह की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की धमकी

दिल्ली जल संकट: जल संसाधन मंत्री आतिशी सिंह की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की धमकी

दिल्ली सरकार की जल संसाधन मंत्री आतिशी सिंह ने दिल्ली में पानी के संकट के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार को भी निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 100 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) पानी की कमी है। दिल्ली को हरियाणा से 100 एमजीडी कम पानी मिल रहा है, जिसका मतलब है कि यहां के 28 लाख लोगों को पानी की कमी हो रही है। यह जानकारी देने के बाद उन्होंने घोषणा की कि अगर 2 दिनों के अंदर दिल्ली में पानी का संकट समाप्त नहीं हुआ और हरियाणा सरकार ने दिल्ली को आवश्यक पूरा पानी नहीं दिया, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

गौरतलब है कि इस समय दिल्ली में पानी की गंभीर कमी है। बारिश में देरी के कारण हालात और खराब हो गए हैं। नागरिकों को टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसी के साथ आतिशी ने पीएम मोदी को भी पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर पानी की कमी का यह मसला हल नहीं हुआ, तो वे 21 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी।

आम आदमी पार्टी की नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा सरकार पर पानी कम देने का आरोप लगाया और कहा कि हरियाणा वाले हिमाचल को भी पानी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। हमने दिल्ली के लोगों की पानी की कमी को दूर करने की हर संभव कोशिश की है, लेकिन बीजेपी की सरकारें सहयोग नहीं कर रही हैं, इसलिए जरूरी है कि अब प्रधानमंत्री खुद हस्तक्षेप करें और दिल्ली के लोगों को राहत दिलाएं।

आतिशी ने विशेष रूप से हरियाणा सरकार के रवैये की आलोचना की और कहा कि यह दिल्ली के लोगों को प्यासा मारने की साजिश हो रही है, क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुना है, बीजेपी को नहीं। इसी वजह से यह साजिश की जा रही है ताकि जनता असंतुष्ट हो जाए। आतिशी ने धमकी दी कि अगर प्रधानमंत्री 2 दिनों में पानी की कमी का मसला हल नहीं करवाते हैं, तो पूरी दिल्ली के लोग सड़कों पर आ जाएंगे।

popular post

2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस में बड़े बदलावों की तैयारी

2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस में बड़े बदलावों की तैयारी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *