दिल्ली पुलिस ने 16 मस्जिदों में नहीं होने दी नमाज, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

दिल्ली पुलिस ने 16 मस्जिदों में नहीं होने दी नमाज, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शबे बरात के दिन दिल्ली के पंचशील इलाके की 16 मस्जिदों में पुलिस ने लोगों को नमाज नहीं पढ़ने दी।

जफरुल इस्लाम खान ने अपने ट्वीट में एक उर्दू अखबार की कटिंग शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि पंचशील इलाके की 16 मस्जिदों में पुलिस ने लोगों को नमाज नहीं पढ़ने दी। जफरुल इस्लाम ने अपने ट्वीट में कहा कि शबे बरात के दिन लोगों को 16 मस्जिदों में नमाज पढ़ने से वंचित रखा गया हालाँकि मस्जिद वालों से कहा जा सकता था कि वह देर से नमाज पढ़ लें।

उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज 1:00 से 2:00 बजे होती है जिसे 3:00 बजे कराया जा सकता था। लेकिन पुलिस ने तो उसे बंद ही करा दिया। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल यह बात मस्जिदों को बंद कराने तक ही सीमित नहीं है। कल इसी आधार पर वह मंदिर, गिरिजाघर, और गुरुद्वारों को भी बंद करा सकते हैं।

 

ज़फरुल इस्लाम ने एक बातचीत में कहा कि मैंने अपने ट्वीट के साथ उर्दू अखबार की कटिंग भी शेयर की है। हम समझ सकते हैं कि शबे बरात और होली एक ही दिन थी। इसलिए हो सकता है कि पुलिस को यह लग रहा हो के किसी तरह का विवाद हो सकता है जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया, लेकिन मेरी अपनी निजी राय यह है कि अगर उस दिन मस्जिद के सामने पुलिस तैनात होती तो जुमे की नमाज पढ़ने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती।

इस मुद्दे पर पंचशील पुरानी मस्जिद के इमाम हबीब इलाही ने कहा कि हमारे यहां नमाज का वक्त 2:00 था लेकिन पुलिस पहले ही आ गई। जुमें के दिन मस्जिद को बंद करा दिया गया और बाद में पुलिस चली गई। उन्होंने कहा ऐसा कई बार हुआ है जब होली और शबे बरात एक ही दिन मनाई गई है लेकिन कभी भी यहां मस्जिद को बंद नहीं किया गया।

इस मुद्दे पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इससे पहले कई बार शबे बरात के अवसर पर बाइकर्स हुड़दंग मचाते हुए देखे गए हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर रहता है। शुक्रवार को होली के साथ-साथ शबे बरात भी थी इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े इंतजाम किए गए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही लोगों को देर शाम इन इमारतों में दाखिल नहीं होने दिया गया।

ज़फरुल इस्लाम खान के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने कहा कि वह जिन मस्जिदों की बात कर रहे हैं वे सभी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की निगरानी वाले स्मारक हैं। इनमें सूरज उगने से पहले और दिन ढलने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाता।

popular post

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने निशाना

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *