दिल्ली हाई कोर्ट ने व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पालिसी की जांच के लिए केंद्र को दिया समय

केंद्र ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पालिसी जो 15 मई से लागू होने वाली है, की उच्चतम स्तर पर जांच की जा रही थी और वे इस मुद्दे पर मैसेजिंग प्लाट फॉर्म से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। जिसपर न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने कहा कि इस मामले में अधिक जाँच के लिए केंद्र सरकार को तीन हफ्ते का समय दिया जा रहा है अब अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी

बता दें कि आज अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमे ये कहा गया है कि व्हाट्सप्प की नई प्राइवेसी पालिसी के ज़रिए इसको इस्तेमाल करने वालों की बातों की निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है

भारतीय न्यूज़ एजेंसी के अनुसार सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के स्थायी वकील कीर्तिमान सिंह ने कहा कि वे इस मुद्दे पर अधिक स्पष्टता लाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं और मैसेजिंग प्लाट फॉर्म से स्पष्टीकरण की मांग रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि मामले की उच्चतम स्तर पर जांच की जा रही है और साथ ही उन्होंने इस मामले में और स्पष्टीकरण के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा था।

ग़ौरतलब है कि केंद्र ने पहले उच्च न्यायालय को सूचित कर दिया था कि व्हाट्सएप भारतीय उपयोगकर्ताओं के साथ यूरोपीय लोगों से अलग व्यवहार कर रहा है जो कि चिंता का विषय है

केंद्र का कहना है कि सरकार पहले से ही इस मुद्दे को देख रही है और उसने व्हाट्सएप से इसके बारे में अधिक जानकारी मांगी है।

व्हाट्सएप के वकील ने भी अदालत में कहा कि केंद्र ने हमको नई प्राइवेसी पालिसी के बारे में जानकारी मांगी है जिसके बारे हम जल्द ही पूरी जानकारी केंद्र के हवाले कर देंगे।

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *