दिल्ली: नमाजियों को लात मारने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली: नमाजियों को लात मारने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली की एक कोर्ट ने उत्तरी दिल्ली में एक सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को धक्का देने और लात मारने वाले एक सब-इंस्पेक्टर को तलब करने और उस पर मुकदमा चलाने की गुजारिश करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

यह घटना 8 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास जुमे की नमाज के दौरान हुई थी। इस कथित कृत्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आठ मार्च को दोपहर करीब दो बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास जुमे की नमाज अदा कर रहे लोगों को पुलिस ने धक्का दिया था और उनको लात मारा मारते हुए दिखाई दे रहा था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया था।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मनोज कौशल ने कहा, “दलीलें सुन ली गई हैं। संबंधित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से एक मई को कार्रवाई रिपोर्ट मांगी जाए। वकील फराज खान ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी के इस ‘‘बेतुके कृत्य’’ ने लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने के अलाव समाज में सद्भाव और शांति को बिगाड़ने का काम किया।

याचिका में अदालत से आरोपी को तलब करने, उस पर मुकदमा चलाने और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया था।

popular post

बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमले जारी, बहरीन, कुवैत और यूएई में उड़ानें पूरी तरह निलंबित

बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमले जारी, बहरीन, कुवैत और यूएई में उड़ानें पूरी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *