शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली अदालत ने तय किए राजद्रोह के आरोप

शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली अदालत ने तय किए राजद्रोह के आरोप

दिल्ली की एक अदालत ने नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ मुखर आवाज़ रहे शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह के आरोप तय किए हैं।

शरजील इमाम को सीएए और एनआरसी के खिलाफ मूवमेंट में उनकी उल्लेखनीय भागीदारी के लिए जाना जाता है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील इमाम के ख़िलाफ़ राजद्रोह के आरोप तय किए हैं।

शरजील इमाम पर नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया में दिए गए उनके कथित भड़काऊ भाषण की मामले में यह आरोप तय किए गए हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने शरजील इमाम के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं, जिसमें 124-ए (देशद्रोह), 153-ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), यूएपीए की धारा 13 (ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों के लिए सज़ा) जैसी धाराएँ शामिल हैं।

 

नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिसंबर, 2019 में शरजील इमाम ने यह भाषण दिया था। बाद में 28 जनवरी 2021 को शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ़्तार किया गया था। हालांकि, उनके परिवार वालों का उस वक्त कहना था कि शरजील ने सरेंडर किया है। इसके बाद जहानाबाद की अदालत ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था।

शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद के काको के रहने वाले हैं। CAA और NRC का विरोध करने के दौरान उनका एक वीडिया वायरल हुआ था। कहा जाता है कि इस वीडियो में उन्होंने कथित रूप से कई विवादित बयान दिए थे।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *