दिल्ली, आग लगने से 5 नाबालिग समेत 7 लोग जिंदा जले

दिल्ली, आग लगने से 5 नाबालिग समेत 7 लोग जिंदा जले

दिल्ली के गोकुलपुरी में झुग्गियों में आग लगने से 7 लोगों के ज़िंदा जलने की खबर आ रही है।

उत्तर पूर्व दिल्ली के गोकुलपुर इलाके की झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने से हाहाकार मचा है। आग की लपटों में बहुत से घर जलकर राख हो गए। वहीं आग की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 लोग नाबालिग बताए जा रहे हैं।

आग की घटने में मरने वाले लोग यूपी के उन्नाव के रहने वाले थे। वहीं मरने वाले पांच नाबालिग बच्चे फाजिलनगर सफीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि दो लोग सदर कोतवाली के शेर अली खेड़ा के है।

दिल्ली की 33 झुग्गी, झोपड़ियों में लगी आग में उन्नाव के दो परिवार पूरी तरह से तबाह हो गए। भीषण आग में कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में रहने वाले एक गरीब परिवार के पांच लोगों और शेख अलीपुर के दो मासूमों की झोपड़ी में जिंदा जलकर मौत हो गई।

शनिवार शाम को गांव वालों को इस घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों के मुताबिक झुग्गी में आग लगने से कई लोगों की जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्नाव में काम न होने की वजह से ये लोग परिवारों के साथ दिल्ली में जाकर रहने लगे थे।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव के रज्जन और शेख अलीपुर के मिंटू अपने परिवार के साथ दिल्ली के गोकुलपुरी में सड़क किनारे झुग्गी डालकर रह रहे थे। नट बिरादरी से ताल्लुक रखने की वजह से वह बाल्टी बनाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली की बिजली का तार गिरने से झुग्गी में आग लग गई।

यह आग इतनी भयानक थी की देखते ही देखते 60 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से उन्नाव के रहने वाले बबलू, रंजीत, रेशमा, शहंशाह, प्रियंका, रोशन, दीपिका और पिंटू की दर्दनाक मौत हो गई।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *