राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता ज़ीशान सिद्दीक़ी को जान से मारने की धमकी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और विधायक ज़ीशान सिद्दीक़ी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। फरार गैंगस्टर ज़ीशान अख्तर के नाम से उन्हें सीधे एक धमकी भरा ऑडियो संदेश भेजे जाने की बात सामने आई है। सिद्दीक़ी फिलहाल भारत में नहीं हैं। धमकी मिलने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को इसकी जानकारी दी है।
इंडिया टीवी न्यूज़ पोर्टल पर छपी ख़बर के अनुसार, ज़ीशान सिद्दीक़ी ने फोन पर बताया कि उनके निजी नंबर पर धमकी भरा संदेश आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर को सूचित कर दिया गया है और आगे उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है, लेकिन अभी तक ज़ीशान सिद्दीक़ी की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस नए ऑडियो संदेश की सत्यता की जांच कर रही है। इससे पहले भी एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सिद्दीक़ी की बहन ने पुलिस में एनसी दर्ज कराई थी।
ज़ीशान सिद्दीक़ी को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। अक्टूबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान उनके बांद्रा स्थित कार्यालय के व्हाट्सऐप नंबर पर जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोएडा से 20 वर्षीय ग़ुफ़रान मक़बूल को गिरफ़्तार किया था।
इसके बाद अप्रैल 2025 में लगातार तीन दिनों तक उन्हें धमकी भरे ईमेल भेजे गए। इनमें उनके पिता बाबा सिद्दीक़ी की हत्या की तरह उन्हें भी मारने की धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंटरपोल की मदद से त्रिनिदाद और टोबैगो से मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद नौवेद को गिरफ्तार कर मुंबई लाया था। अब ताजा धमकी के बाद पुलिस नए ऑडियो की जांच में जुट गई है।


popular post
फ्रांस जैसे देशो को दुनिया को मानवाधिकार का पाठ पढ़ाना बंद कर देना चाहिए: अराक़ची
फ्रांस जैसे देशो को दुनिया को मानवाधिकार का पाठ पढ़ाना बंद कर देना चाहिए: अराक़ची
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा