महाराष्ट्र सरकार पर संकट गहराया, विधानसभा भंग होने के आसार

महाराष्ट्र सरकार पर संकट गहराया, विधानसभा भंग होने के आसार

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और कई विधायकों की बग़ावत के बाद महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर खतरा गहरा गया है.

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा करते हुए कहा है कि उनके साथ लगभग 40 विधायक है. शिंदे ने दावा किया कि उनके साथ 40 बागी विधायक गुवाहाटी पहुंच चुके हैं. पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, यहां 40 विधायक मेरे साथ मौजूद हैं.

वहीँ शिवसेना के फायर ब्रांड नेता संजय राउत ने संकेत दिए हैं कि शिवसेना विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकती है. इस खबर के आते ही भाजपा नेता फडणवीस के घर विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. कहा जा रहा कि कुछ देर में ही भजपा नेता इन विधायकों के साथ बैठक का सकते हैं.

महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है. मध्यप्रदेश इसका एक उदाहरण है जिसे आप जानते हैं. जो कुछ हो रहा है वह संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे का संकेत है.

कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं है. यह शिवसेना का आंतरिक मामला है शिवसेना को खुद तय करना है कि वह किस प्रकार अपने विधायकों से बात करती है. कांग्रेस नेता कमलनाथ बालासाहेब थोराट के आवास पर पहुंचे हुए हैं वहीँ राज्य सरकार पर गहराई संकट के बीच एनसीपी नेता शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से बात की है. दोनों के बीच क्या बातचीत अहुई यह यह अभी ताकपता नहीं चल पाया है.

शिंदे की सरकार और पार्टी से बग़ावत पर शिवसेना के फायर ब्रांड नेता संजय राउत ने कहा कि फिलहाल अच्छे माहौल में बात हो रही है. घटनाक्रम को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है. हमारे लिए पहले पार्टी की प्रतिष्ठा है. ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता ही जाएगी न? हमारे लिए पहले पार्टी है फिर कुछ और .

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *