बेंगलुरु भगदड़ की पूरी जिम्मेदारी क्रिकेट बोर्ड और RCB की: कर्नाटक सरकार

बेंगलुरु भगदड़ की पूरी जिम्मेदारी क्रिकेट बोर्ड और RCB की: कर्नाटक सरकार

बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने 11 जून तक आदेश सुरक्षित रखा है। चार जून को बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने और उसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

बुधवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि इस इवेंट के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी और आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिए ‘पूरी दुनिया’ को इस इवेंट में शामिल होने बुलाया था।

आज हाईकोर्ट में RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले और चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हो रही है। सोसले ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में दलील दी थी कि पुलिस अधिकारियों को सिर्फ सस्पेंड किया गया है, वे अरेस्ट नहीं हुए। सिर्फ मेरे साथ ऐसा क्यों किया।

राज्य सरकार की तरफ से पेश हुए एडवोकेट जनरल शशि किरण शेट्टी ने कोर्ट को बताया कि RCB ने 29 मई को पंजाब के खिलाफ मैच जीत लिया था और टीम को पहले से पता था कि वे फाइनल में पहुंच चुकी है। इसके बावजूद उन्होंने विक्ट्री परेड या स्टेडियम में होने वाले जश्न के लिए कोई अनुमति नहीं ली।

एडवोकेट जनरल ने कहा, ‘3 जून को, मैच शुरू होने से सिर्फ एक घंटा पहले RCB ने एक पत्र हमें दिया, जिसमें लिखा था कि वे विक्ट्री परेड आयोजित करेंगे। वे अनुमति नहीं मांग रहे थे, बल्कि सिर्फ अपनी योजना की जानकारी दे रहे थे।’

बता दें कि, 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की व‍िक्ट्री परेड में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 33 घायल हो गए थे। यहां 3 से 4 लाख क्रिकेट फैंस खिलाड़ियों को देखने आए थे, जो स्टेडियम की क्षमता से कहीं ज्यादा थे।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *