मोदी सरकार में देश पर 100 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ा: कांग्रेस

मोदी सरकार में देश पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ा: कांग्रेस

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वह देश के 15वें प्रधानमंत्री हैं। लेकिन जो काम उनसे पहले के 14 प्रधानमंत्री नहीं कर पाए वो उन्होंने अपने 9 साल के कार्यकाल में कर दिखाया है, और देश का कर्ज 55 लाख करोड़ से बढ़ाकर 155 लाख करोड़ कर दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों रुपये का कर्ज बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जब देश की बागडोर संभाली थी, तब देश पर कर्ज केवल 55 लाख करोड़ रुपये का था, लेकिन अब यह तीन गुना हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी इस देश के 15वें प्रधानमंत्री हैं और मेरा यकीन मानिए उन्होंने वो कर दिखाया है जो उनसे पहले के 14 प्रधानमंत्री नहीं कर पाए। आजादी के 67 साल में जहां 14 प्रधानमंत्रियों ने मिलकर 55 लाख करोड़ रुपये कर्ज लिया, मोदी जी ने अपने नौ साल के कार्यकाल में इसे तीन गुना बढ़ाकर 155 लाख करोड़ रुपये कर दिया। यानी नौ साल में देश का कर्ज 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा, ”आज स्थिति ऐसी हो गई है कि देश कर्ज में डूब गया है और देश का कर्ज बढ़कर 100 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसका मतलब है कि आज हर भारतीय-यहां तक कि एक नवजात शिशु पर भी लगभग 1.2 लाख का कर्ज है।

उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल के हर सेकंड में 4 लाख रुपये, हर मिनट में 2.4 करोड़, हर घंटे 144 करोड़, हर दिन 3456 करोड़ रुपये, हर महीने 1.03 लाख करोड़ और हर साल 12.47 लाख करोड़ कर्ज का बोझ इस देश पर डाला है। सच तो यह है कि, आज हमारे पास दुनियां में सबसे महंगी रसोई गैस, तीसरा सबसे महंगा पेट्रोल और आठवां सबसे महंगा डीजल है।

प्रवक्ता ने कहा कि मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन अब नौ साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद उन्होंने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है और देश पर महंगाई, बेरोजगारी और कर्ज का बोझ लाद दिया है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *