कफ सिरप मामला: भोला जायसवाल की 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

कफ सिरप मामला: भोला जायसवाल की 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अवैध नशीले कफ सिरप की तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाराणसी में करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इस कार्रवाई में आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल और उसके परिजनों की कुल 5 करोड़ 77 लाख 17 हजार 990 रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त की गईं।

सोनभद्र पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई राबर्ट्सगंज थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि वाराणसी के मडौली, भरलाई और जगदीशपुर इलाकों में स्थित भोला जायसवाल की सात अचल संपत्तियां, जिनकी कुल कीमत लगभग 4.55 करोड़ रुपये है, को कुर्क किया गया है। इसके अलावा चार वाहन, जिनकी कीमत करीब 51.16 लाख रुपये बताई जा रही है, भी जब्त किए गए हैं।

इतना ही नहीं, भोला जायसवाल और उसके परिजनों के बैंक खातों में जमा 70,99,228 रुपये की राशि को भी कुर्क कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई सभी संपत्तियां अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि भोला जायसवाल वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र का निवासी है और वह कफ सिरप तस्करी के मुख्य साजिशकर्ता शुभम जायसवाल का पिता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तस्करी से कमाए गए पैसों को विभिन्न संपत्तियों और वाहनों में निवेश किया गया था, ताकि अवैध कमाई को छिपाया जा सके।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भोला जायसवाल की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई हो। इससे पहले 23 जनवरी को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसकी वाराणसी स्थित करीब 28.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। ताजा कार्रवाई के लिए भी पुलिस ने अदालत से पुनः आदेश प्राप्त किया था, जिसके बाद शनिवार को लगभग छह करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियों को कुर्क किया गया।

एसपी वर्मा ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *