सपा की पीडीए पाठशाला पर बढ़ा विवाद, भदोही के बाद कानपुर में भी केस दर्ज

सपा की पीडीए पाठशाला पर बढ़ा विवाद, भदोही के बाद कानपुर में भी केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ‘पीडीए पाठशाला’ पर विवाद गहराता जा रहा है। भदोही के बाद अब कानपुर में भी सपा नेता रचना सिंह पर बिना अनुमति बच्चों को पढ़ाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कानपुर के बिल्हौर इलाके में समाजवादी पार्टी की नेता रचना सिंह गौतम ने प्राथमिक विद्यालय के सामने स्कूल ड्रेस में बच्चों को बुलाकर पाठशाला चलाई। यह कार्यक्रम सपा द्वारा पूरे राज्य में स्कूल मर्जर के विरोध में चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी (डीएम) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की जांच में यह सामने आया कि कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद रचना सिंह पर आईटी एक्ट की धारा 66 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि बच्चों का किसी भी तरह का राजनीतिक उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार जहां प्राइमरी स्कूलों के मर्जर को शिक्षा सुधार मान रही है, वहीं सपा इसे बच्चों के शिक्षा अधिकार पर हमला बता रही है। पीडीए पाठशाला को लेकर अब सियासत और प्रशासनिक टकराव और तेज होता नजर आ रहा है

वहीं सपा नेता रचना सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह स्कूलों को बंद कर बच्चों से उनका शिक्षा का अधिकार छीन रही है। उनका कहना है कि यदि सरकार स्कूल बंद करेगी तो समाजवादी पार्टी खुद पाठशालाएं चलाकर बच्चों को पढ़ाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल बच्चों की शिक्षा बचाना है।

भदोही में सिकंदरा प्राथमिक विद्यालय का पिलखनी स्कूल में मर्जर किया गया, जिसके विरोध में सपा नेत्री अंजनी सरोज ने ‘PDA Pathshaala चलाई थी। इसमें बच्चों से “बंद करो मधुशाला, चालू करो पाठशाला” जैसे नारे भी लगवाए गए। इस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अंजनी सरोज सहित पांच अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया। सरकार का कहना है कि मर्जर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में कदम है, जबकि सपा इसे ग्रामीण बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ बता रही है।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *