ज्ञानेश कुमार की बर्ख़ास्तगी की मांग को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार की बर्ख़ास्तगी की मांग को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी बर्ख़ास्तगी की मांग को लेकर कल देशभर में 1,000 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन किए। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने साथी चुनाव आयुक्तों की टिप्पणियों को नजरअंदाज करते हुए फैसले लिए हैं और उनके इस रवैये से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि,

ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम चुनावों की विश्वसनीयता और निष्पक्षता की रक्षा करना है, लेकिन आयोग के संवैधानिक पद का इस्तेमाल चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। श्री चिब ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ-साथ उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी और संवैधानिक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल या सरकार की संपत्ति नहीं है, बल्कि देश की जनता की संस्था है। उन्होंने कहा कि चुनावी संस्थाओं के कामकाज को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब पारदर्शिता के साथ दिया जाना चाहिए।

दिल्ली में कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, ज्ञानेश कुमार ने जनता के मतदान के अधिकार को प्रभावित किया है। छत्तीसगढ़ में सुखदेव भगत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में, गुजरात में अमित चावड़ा के नेतृत्व में तथा मध्य प्रदेश में प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विपक्ष के नेता उमंग सिंघार की मौजूदगी में प्रदर्शन किए गए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव किया। असम में गुवाहाटी के मणिबेंद्र शर्मा परिसर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के टिहरी में भी प्रदर्शन किया गया। केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। राजस्थान में सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

popular post

अगर ईरान के तेल निर्यात और सुरक्षा की गारंटी नहीं तो किसी और की भी नहीं: क़ालीबाफ़

अगर ईरान के तेल निर्यात और सुरक्षा की गारंटी नहीं तो किसी और की भी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *