मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है: राहुल गांधी 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है: राहुल गांधी 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (दूसरे चरण) में मतदान के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से घरों बाहर निकलकर भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी दोनों राज्यों में भारी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है और उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। अपने घरों से बाहर निकलें, आज भारी संख्या में मतदान करें और ऐसी कांग्रेस सरकार चुनें जिस पर गरीब, किसान, महिलाएं और युवा भरोसा करें।” उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वादों पर एक मिनट का वीडियो भी शेयर की।

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश के लिए मतदान और छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान इस समय चल रहा है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार और मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “छत्तीसगढ़ की जनता ने हम पर भरोसा किया और हमने भरोसे पर खरा उतरकर दिखाया है। इस महान प्रदेश की जनता बहुत नेक और मेहनतकश है। यह जनता-जनार्दन दिल्ली में बैठे सत्ताधीशों को अच्छे से पहचानती है। वे झूठ बोलते हैं और जनता के पैसे का भीषण दुरुपयोग करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “जनता के भोलेपन और सादगी को उसकी कमजोरी मानना अहंकार है। बीजेपी अहंकार में चूर है। लोगों को जुमलेबाजी, हवा-हवाई वादे और ढोंगी राजनीति नहीं, ठोस काम चाहिये। पिछली बार भी जनता ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी। इस बार भी जनता इतने प्रचंड और विशाल बहुमत के साथ कांग्रेस को सत्ता में लायेगी कि बीजेपी का घमंड धूल में मिल जायेगा।

हम भी जिम्मेदारी उठाने और जनता के सपनों को पूरा करने के लिये तैयार हैं। हमें आशीर्वाद दीजिये। छत्तीसगढ़ में पिछली बार से भी बड़े बहुमत से हमें विधानसभा भेजिये। छत्तीसगढ़ जिंदाबाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles