बैंक खाते बंद होने के करण कांग्रेस पैसे की कमी से जूझ रही: खड़गे

बैंक खाते बंद होने के करण कांग्रेस पैसे की कमी से जूझ रही: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा, पार्टी इस समय पैसे की कमी से जूझ रही है। कांग्रेस ने जिन बैंक खातों में डोनेशन से मिला पैसा रखा था, भाजपा सरकार ने उन अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आम लोगों ने चंदे के रूप में दिया था। अब हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर इस तरह से विपक्ष के बैंक खाते बंद किए जायेंगे तो लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आम लोगों ने चंदे के रूप में दिया था। कांग्रेस के चार बैंक खाते बंद किए गए हैं। इसमें यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, दिल्ली कांग्रेस और एआईसीसी के बैंक खाते शामिल हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को संकेत दिया है कि पार्टी धन की कमी का सामना कर रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए, खड़गे ने देश में संविधान और लोकतंत्र को “बचाने” के लिए लोगों से एक साथ मजबूती से खड़े होने और आगामी लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है।

खड़गे ने भाजपा पर कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करवाने और आयकर विभाग के माध्यम से पार्टी पर भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद चुनावी बांड से जुड़े हजारों करोड़ रुपये का खुलासा करने के लिए भाजपा तैयार नहीं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग ने 13 फरवरी को 105 करोड़ के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था। बाद में आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी पर 210 करोड़ का जुर्माना लगाया और बैंक खाते फ्रीज कर दिए था।
इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

बुधवार को कोर्ट ने कांग्रेस के बैंक खातों पर IT एक्शन को रोकने की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले को छेड़ने की कोई वजह दिखाई नहीं दे रही है।

ट्रिब्यूनल का आदेश लोकतंत्र पर हमला: माकन
अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसके लिए लोकसभा चुनावों का समय चुना है। कांग्रेस के फंड को रोकना लोकतंत्र पर हमला है, क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले आया है। ऐसी हालत में कोई निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे कर सकता है, जब आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खातों से 270 करोड़ रुपए का अमाउंट जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles