इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस ने राष्ट्रीय गठबंधन समिति गठित की

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस ने राष्ट्रीय गठबंधन समिति गठित की

आज (मंगलवार, 19 दिसंबर) दिल्ली में विपक्षी गठबंधन “इंडिया” की बैठक हो रही है. इस बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होने वाली है. विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती यूपी, पंजाब, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में सीटों का बंटवारा करना है. ऐसे में कांग्रेस ने कमेटी गठित की है. इसमें पांच वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है.

इस कमेटी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है. मुकुल वासनिक को कमेटी का संयोजक बनाया गया है.

आज दिल्ली में विपक्षी दलों “इंडिया गठबंधन” की बैठक हो रही है. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग के अलावा नए सिरे से रणनीति बनाने और साझा जनसभाओं को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हो सकती है.

बैठक में 27 दलों के नेता पहुंचे हैं. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन, शरद पवार, लालू यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी शामिल हैं.

अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को ऐसे समय में कमेटी में शामिल किया गया है जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी. बीजेपी ने यहां बड़ी जीत हासिल की है. कांग्रेस की हार के बाद से ही दोनों नेताओं अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका दिए जाने की चर्चा थी.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *