कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती: दिग्विजय सिंह

इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में झागरिया में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हमारी पार्टी, कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती। हम धर्म की राजनीति नहीं करते। राजनीति में धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख दिए, जबकि मैंने एक लाख 11 हजार रुपए दिए। भाजपा जब भी चुनाव आते हैं, धर्म के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। तीन दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इछावर क्षेत्र में अनेक समस्या है। इसका निराकरण हमारी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक पटेल करेंगे।

दिग्विजय ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह को घोषणावीर बताते हुए वर्तमान सरकार को घोटाले और कमीशन की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है, और प्रदेश भर में कांग्रेस की सुनामी चल रही है। इस सुनामी में शिवराज की भाजपा सरकार बह जाएगी और जनता कांग्रेस को विजय बनाकर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित करेगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2003 से लगातार भाजपा की सरकार है। हम लोगों ने 1993 से 2003 के बीच में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अधिकार दिए। खेती के लिए पट्टे दिए। आवास के पट्टे दिए। पंचायती राज दिया, जिसमें शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी की नियुक्तियां हुईं। जन स्वास्थ्य रक्षक बने।

पूरे तरीके से जो लोग चुनकर आते थे ग्राम पंचायत में, उनको अधिकार मिले। नामांतरण-बंटवारा पंचायत में ही हो जाता था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर नामांकन-बंटवारे में पैसा लगता है। नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, व्यापमं हो रहा है। गरीबों के बच्चों को नौकरियां नहीं मिलीं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं था रिश्वत देने के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles