कांग्रेस ने लंबे शासन के बाद भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया: पीएम मोदी

कांग्रेस ने लंबे शासन के बाद भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद देश में कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन उसने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण नहीं दिया, इसलिए लोगों को उनकी मानसिकता समझनी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने महासमुंद जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों से अनुरोध नहीं किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली से आए कांग्रेस के कुछ महाज्ञानी नेता आजकल अपनी सभा में मेरी जाति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, वह कह रहे हैं कि मोदी तो ओबीसी है। पीएम ने कहा कि इससे पहले जो देश में चुनाव हुए उनमें ये लोग मोदी के बहाने पूरे ओबीसी समाज को चोर कह रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के साहू समाज, जो छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी वाला एक प्रभावशाली ओबीसी समाज है, के साथ कांग्रेस पांच वर्ष तक क्या किया, यह किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनौती दे सकते हैं कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील नहीं की है। उन्होंने कहा, ”आपको कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा। यह वही कांग्रेस है जिसने पंचायत से संसद तक सरकारी चलाई, लोगों ने उन्हें सरकार चलाने का अवसर दिया, लेकिन ओबीसी समाज को आरक्षण नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने मेडिकल कॉलेज में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान ने कांग्रेस के ‘झूठ के गुब्बारे’ को फोड़ दिया है। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य छत्तीसगढ़ को लूटना और अपना खजाना भरना है। उन्होंने इस दौरान कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र ने पिछले दस वर्षों में गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बाधित किया। बता दें कि महासमुंद जिले की कई विधानसभा सीट उन 70 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 20 सीट के लिए पहले चरण का मतदान सात नवंबर को हुआ था।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *