नोएडा डीएम के ‘पप्पू’ वाले ट्वीट पर कांग्रेस ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

नोएडा डीएम के ‘पप्पू’ वाले ट्वीट पर कांग्रेस ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी (डीएम) मनीष वर्मा के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस का आरोप है कि इस पोस्ट में डीएम ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि डीएम मनीष वर्मा ने कहा है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इस मामले में FIR दर्ज करके जांच की जा रही है। दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के एक पोस्ट पर गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष वर्मा के आधिकारिक एक्स हैंडल से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिसके बार कांग्रेस ने डीएम से लेकर केंद्र सरकार तक निशाना साधा।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के डीएम के एक्स हैंडल से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर बिल्कुल अनुचित और अस्वीकार्य टिप्पणी पोस्ट की गई है। यह कोई नया घटनाक्रम नहीं है। पिछले दस वर्षों में भारत की नौकरशाही और अन्य गैर-राजनीतिक अधिकारियों का राजनीतिकरण बढ़ता गया है। सिविल सेवा जिसे सरदार पटेल ने कभी भारत का स्टील फ्रेम कहा था, अब उसे दबाने और निकम्मा बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के मामले उसी प्रयास के ताजा उदाहरण हैं। इस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसने बेशर्मी से सभी नियमों और मानदंडों का उल्लंघन किया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को लेकर गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी के एक्स हैंडल से किए गए एक पोस्ट को लेकर पूरे देश में राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर नोएडा के डीएम के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। जैसे ही विवाद बढ़ा तो डीएम मनीष वर्मा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी आईडी का दुरुपयोग किया गया है। अब कांग्रेस इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शेयर करके लिखा कि यह डीएम नोएडा हैं, इनके उपर पूरे जिले की ज़िम्मेदारी है। देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार ज़रूर देखे जाएं। इससे साफ है प्रशासनिक अमले में संघियों की भरमार है और अब वो संवैधानिक पद पर बैठ कर नफरत को हवा दे रहे हैं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार (13 सितंबर 2024) को पोस्ट कर लिखा था, “इतिहास बदला नहीं जाता है, इतिहास रचा जाता है।नरेंद्र मोदी को इतिहास कैसे याद रखेगा यह वो जानते हैं और इसलिए परेशान हैं। उनके इसी पोस्ट पर डीएम गौतम बुद्धनगर ने रिप्लाई दिया था कि अरे तुम अपनी और अपने पप्पू के बारे में सोचो।

हालांकि, विवाद बढ़ते ही डीएम के ट्विटर हैंडल से की गई पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। वहीं डीएम की तरफ से कहा गया है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

popular post

क़तर और सऊदी अरब, ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के प्रमुख सहयोगी

क़तर और सऊदी अरब, ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के प्रमुख सहयोगी सऊदी अरब और

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *