कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को दिल्ली का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया

कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को दिल्ली का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद आज मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर दिया गया है। फिलहाल देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देवेंद्र यादव को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेंद्र यादव पंजाब में भी कांग्रेस के प्रभारी हैं।

देवेंद्र यादव अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी पद पर बने रहेंगे।दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ लड़ रहे हैं जबकि पंजाब में आमने सामने है। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि दिल्ली इकाई के विरोध के बाद भी कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शनिवार को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में लवली ने कहा, ”वह अपने आप को लाचार महसूस कर रहे थे। इसकी वजह थी कि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया रोक लगा देते थे। इसके साथ ही लवली ने साफ किया कि वो किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।

देवेंद्र यादव फिलहाल पंजाब से पहले उत्तराखंड में भी कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। देवेंद्र यादव को पूर्व अध्यक्ष अजय माकन का भी करीबी बताया जाता है। लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी का अध्यक्ष होना जरूरी है। नामांकन में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न देने में पार्टी अध्यक्ष की अहमियत होती है, लिहाजा देवेंद्र यादव को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाना है। दिल्ली में आप से समझौते के तहत तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

उधर दिल्ली कांग्रेस के एक और अध्यक्ष अनिल चौधरी ने लवली पर यह कहकर निशाना साधा कि उन्होंने बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए बीच चुनाव में इस्तीफा दिया। लवली के इस्तीफे के बाद से ही देवेंद्र यादव का नाम दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में आ गया था। उनके साथ राजेश लिलोठिया का भी नाम रेस में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles