कांग्रेस और बीआरएस एक-दूसरे की कॉर्बन कॉपी: पीएम मोदी

कांग्रेस और बीआरएस एक-दूसरे की कॉर्बन कॉपी: पीएम मोदी

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बीआरएस की सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बीआरएस की सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केसीआर की सरकार तेलंगाना को लूटने में लगी हुई है। केसीआर तो सचिवालय भी नहीं जाते, अपने फार्म हाउस से ही सरकार चलाते हैं। तेलंगाना में मादिगा समुदाय के साथ भी बहुत अन्याय हो रहा है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस और बीआरएस को एक-दूसरे की कॉर्बन कॉपी बताया। उन्होंने आगे कहा, “आज ही के दिन 26/11 के आतंकी हमले में हमारे देश के कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि कमजोर और अक्षम सरकारें देश को कितना नुकसान पहुंचा सकती है।

कांग्रेस पार्टी और बीआरएस दोनों ही पार्टी की पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और खराब कानून व्यवस्था की है। उन्होंने आगे कहा, “आपने 2014 में कांग्रेस की कमजोर सरकार हटाकर बीजेपी की मजबूत सरकार बनाई और आज हमने देश से आतंक का सफाया कर दिया है। ”

पीएम मोदी ने तेलंगाना के सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, “केसीआर धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने दलित मुख्यमंत्री बनाने के अपने वादे को लेकर धोखा दिया। उन्होंने दलित बंधु योजना के अपने वादे को लेकर धोखा दिया। उन्होंने दो बेडरूम का मकान उपलब्ध कराने के अपने वादे से मुकड़ गए, उन्होंने किसानों को धोखा दिया।

रविवार को तेलंगाना के निर्मल में पीएम मोदी की एक रैली के दौरान कुछ लोग खंभों पर चढ़ गए। इसे देख पीएम ने तुरंत उनसे नीचे उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीचे आ जाइए दोस्तों, आप में से कोई गिरेगा तो मुझे बहुत दुख होगा। उन्होंने कहा कि ये जो ऊपर चढ़ गए हैं, मेरी उनसे विनती है कि नीचे आ जाइए, भईया।

उन्होंने आगे कहा, “अभी मुझे तीन राज्यों में चुनाव में जाने का मौका मिला. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान इन तीनों राज्यों में मतदान हो चुका है। इन तीनों राज्यों में मैंने देखा कि इंडिया अलाइंस साफ हो जाएगी। कांग्रेस के राज में किसानों की कर्जमाफी के नाम पर घोटाले हुए। कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक के सबसे अधिक मामले सामने आए। बीआरएस भी इन सभी विषयों में कांग्रेस से पीछ नहीं रही।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *