उत्तराखंड में विजयवर्गीय और निशंक की जुगलबंदी से कांग्रेस सतर्क

उत्तराखंड में विजयवर्गीय और निशंक की जुगलबंदी से कांग्रेस सतर्क

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत ना मिलने की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय उत्तराखंड पहुंचे हुए हैं जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई अन्य नेताओं से बातचीत की।

उत्तराखंड में कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ती सक्रियता एवं निशंक के साथ उनकी जुगलबंदी को देखते हुए कांग्रेस सतर्क हो गई है। कांग्रेस 2016 में भी कैलाश विजयवर्गीय की गतिविधियों के बाद सेंधमारी का शिकार हुई थी। 2016 में हुई सेंधमारी का मुख्य रणनीतिकार कैलाश विजयवर्गीय को ही माना जाता है। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत से लेकर अन्य कांग्रेसी नेता विजयवर्गीय पर लगातार निशाना साथ रहे हैं।

राजनीतिक हल्क़ों में अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉ निशंक और कैलाश विजयवर्गीय की जुगलबंदी राज्य की सियासत में कोई गुल जरूर खिलाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से निशंक की विदाई के बाद से ही उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर प्रतीक्षा की जा रही थी। अब मत गणना एवं चुनावी नतीजे आने से ठीक पहले उनकी सक्रियता ने हलचल बढ़ा दी है।

डॉ निशंक चुनावी नतीजे आने से ठीक पहले जिस प्रकार पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं केंद्रीय नेताओं से मिले और उसके बाद राज्यपाल से मुलाकात की उसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के देहरादून पहुंचकर भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री से मुलाकात ने इन अटकलों को और बल दे दिया है।

भाजपा नेताओं की बढ़ती सक्रियता ने कांग्रेस को भी सतर्क कर दिया है। कांग्रेस के सतर्क होने का कारण 2016 में पार्टी में हुई सेंधमारी भी है। कहा जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व नेतृत्व ने निशंक को कोई खास मिशन दिया है जिसमें कैलाश विजयवर्गीय उनका साथ देंगे। विजयवर्गीय ने दावा किया है कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है जिससे कांग्रेस घबरा रही है। लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा के लिए उत्तराखंड में बहुमत हासिल करना टेढ़ी खीर साबित होगा।

भाजपा सत्ता तक पहुंचने के लिए पार्टी से हटकर अन्य विधायकों पर डोरे डालने की योजना बनाये हुए है। राजनीतिक जानकार जानते हैं कि डॉ निशंक उत्तराखंड की राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, उनके सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। बहुमत ना मिलने की अवस्था में अगर भाजपा को निर्दलीयों एवं अन्य विधायकों का समर्थन चाहिए होगा तो डॉ निशंक बेहतरीन सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं।

popular post

इस्माइल क़ानी ने सऊदी अरब से यमन पर 11 वर्षों से जारी नाकाबंदी समाप्त करने की अपील की

इस्माइल क़ानी ने सऊदी अरब से यमन पर 11 वर्षों से जारी नाकाबंदी समाप्त करने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *