गुजरात के आणंद में हूआ सांप्रदायिक झगड़ा, पुलिस ने दागे आसू गैस के गोले

गुजरात के आणंद में हूआ सांप्रदायिक झगड़ा, पुलिस ने दागे आसू गैस के गोले

गुजरात के आणंद में विवादित ज़मीन पर ईंट बिछाते समय दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गई। दोनों तरफ से हुई पत्थर बाज़ी और चाकूबाजी में पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।

गुजरात के आणंद जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बोरसद कस्बे में शनिवार रात एक विवादित भू-खंड पर ईंटें बिछाने के मामले में हुए संघर्ष में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक डीआर पटेल ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के लगभग 50 गोले छोड़े और रबर की 30 गोलियां दागीं। उन्होंने कहा कि कस्बे में भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके बाद से स्थिति काफी बेहतर और क़ाबू में है।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे एक समुदाय के कुछ लोग विवादित ज़मीन पर ईंटें बिछा रहे थे। जब इस बात की खबर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों लगी तो उन्होने ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बाद में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची, पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

लेकिन दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल और एक अन्य व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है हम ने कांस्टेबल और तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के सिलसिले में अब तक कम से कम 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शहर में 15 संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां भारी सुरक्षाबल तैनात किया है। अधिकारी ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनियों को भी प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के लिए बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles