हिटलर के जर्मनी की तर्ज़ पर जमा हो रहा है राम मंदिर का चंदा : कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर चंदा जमा करने की आड़ में देश भर में वही काम किया जा रहा है जो हिटलर के समय में नाज़ियों ने किया था। कुमारस्वामी ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर के लिए चंदा दे रहे हैं और जो लोग चंदा नहीं दे रहे, उनके घर चिह्नित किए जा रहे हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा है कि ऐसा हमने सुना है। उन्होंने कहा है कि यह कुछ उसी तरह है जैसे हिटलर के समय में नाजियों और यहूदियों की लड़ाई में लाखों लोग मारे गए थे। जेडीएस नेता ने यह भी कहा कि पता नहीं कहां विकास हो रहा है और हमारा देश कहां पहुंचेगा।

याद रहे कि अयोध्या में राम मंदिर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद सरकार ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का गठन भी कर दिया था। देशभर में राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान चल रहा है। एक महीने से भी कम समय में रिकॉर्ड चंदा एकत्रित होने के दावे किए जा रहे हैं ।

चंदा एकत्रित करने के इस मेगा अभियान में करीब डेढ़ लाख टोलियां जुटी हैं। इन डेढ़ लाख टोलियों की ओर से संग्रहित किए जा रहे चंदे को बैंक में डिपॉजिट करने का कार्य 37 हजार लोग कर रहे हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में कहा था कि चंदे का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि अनुमान है कि अब तक 1000 करोड़ रुपये से अधिक की सहयोग राशि बैंक खाते में आ चुकी है।

popular post

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला ईरानी साइबर समूह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *