दिल्ली से पलटकर सीएम नीतीश का एलान, अब कभी पलटी नहीं मारेंगे

दिल्ली से पलटकर सीएम नीतीश का एलान, अब कभी पलटी नहीं मारेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस पटना लौट चुके हैं। दिल्ली में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पटना आने से पूर्व सीएम नीतीश कुमार पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश कुमार उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ वक्त गुजारा। दिल्ली में भी मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने एनडीए को दो बार छोड़ा होगा, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं करेंगे। अब कभी नहीं। हम यहीं बने रहेंगे।

पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि हम (भाजपा और जदयू) पहले भी एक साथ थे। बीच में दो बार मैं “इधर-उधर” गया था। लेकिन, अब एक बार फिर मैं “उधर” (एनडीए में) आ गया हूं। अब मैं स्थायी रूप से यहीं रहूंगा।

वहीं फ्लोर टेस्ट के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब तरफ से बातचीत हो रही है कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ ठीक है। हमलोग आराम से बहुमत साबित कर लेंगे।

वहीं दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से बिहार के विकास के मुद्दे पर चर्चा के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बारे में चिंता न करें। हम इसके लिए काम कर रहे हैं। 2005 से बिहार का विकास हो रहा है। तब से काम चल रहा है। इसलिए, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी चर्चाएं काफी अच्छी तरह से हुई

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *