पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के एनकाउंटर में मारे जाने का दावा

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के एनकाउंटर में मारे जाने का दावा

भारतीय सेना द्वारा कल जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन महादेव’ शुरू किया गया। इस ऑपरेशन में 3 आतंकवादियों के ढेर होने का दावा किया गया है। एक की पहचान हाशिम मूसा के रूप में होने की ख़बर है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने पुष्टि से किया इनकार किया है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा बलों को पूरी तरह अलर्ट देखा गया।

एक तरफ संसद में पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस चल रही थी, तो दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस की एक संयुक्त कार्रवाई में، जिसे ‘ऑपरेशन महादेव’ नाम दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि, मारे गए तीन संदिग्ध आतंकवादियों में पहलगाम हमले का मास्टर माइंड हाशिम मूसा ऊर्फ़ आसिफ भी शामिल है।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार आसिफ, पहलगाम की बेसरन घाटी में आम नागरिकों पर गोली चलाने की वारदात में भी शामिल था। हालांकि, इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक सुरक्षा एजेंसियों ने आधिकारिक रूप से उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ शुरू किया। कश्मीर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस वीके बर्दी ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी इलाके मुलनार हारवन के घने जंगलों में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान तीन आतंकियों के मारे जाने की प्राथमिक जानकारी मिली है, लेकिन उनकी पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।

वीके बर्दी ने कहा कि श्रीनगर के हारवन इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। शुरुआती तौर पर तीन शव देखे गए हैं, जो संभवतः आतंकियों के हैं, लेकिन पक्की पहचान में वक्त लगेगा क्योंकि सुरक्षाबल अभी भी इलाके में मौजूद हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा बल अत्यंत सावधानी से पूरे क्षेत्र की तलाशी ले रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। आईजी कश्मीर ने आश्वासन दिया कि ऑपरेशन पूरा होते ही सभी विवरण सार्वजनिक किए जाएंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मारे गए आतंकियों की पहचान हाशिम मूसा, जिबरान और हमज़ा अफ़ग़ानी के रूप में की गई है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *