जंतर मंतर पर प्रदर्शन बैन होने के बाद सीजेपी सदस्यों ने तिरंगा फहराया, पुलिस ने हिरासत में लिया
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान तय कर दिए गए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति रद्द किए जाने के बाद मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर तिरंगा फहराया। प्रदर्शन स्थल में प्रवेश करने के लिए कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करते नजर आए। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
बैरिकेड्स पार कर परिसर में दाखिल हुए कार्यकर्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CJP नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ता मंगलवार सुबह जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार करते दिखाई दिए। इस दौरान तिरंगा लेकर नारेबाजी की गई। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर बताया कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि विरोध की आवाज को प्रशासनिक आदेशों के जरिए खत्म नहीं किया जा सकता।
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन प्रतिबंधित होने के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास की प्रतिक्रिया
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘यह लोगों का जंतर-मंतर है। हम बिल्कुल नहीं मानेंगे कि हमारा जंतर-मंतर हमसे छीना जाए। आप जानते हैं कि जंतर-मंतर और इंडिया गेट पर कितने प्रोटेस्ट होते थे, जो शांतिपूर्ण पब्लिक प्रोटेस्ट के लिए एक मशहूर जगह भी थी। अब उन्होंने हमसे जंतर-मंतर छीन लिया है।
कौन जानता है कि वे और क्या छीन सकते हैं या और क्या रोक लगा सकते हैं? क्या आपने लोगों से सलाह ली? क्या आपने स्टेकहोल्डर्स से सलाह ली? क्या आपने उन अलग-अलग ऑर्गनाइजेशन से बात की जो रेगुलर जंतर-मंतर आते हैं, जहां हर दिन प्रोटेस्ट होते हैं? क्या आपने उनसे पूछा कि वे आपके प्रपोजल के बारे में क्या सोचते हैं?’
आखिर क्यों हटाया गया जंतर-मंतर का नाम?
दिल्ली पुलिस के नए आदेश के तहत अब जंतर-मंतर आधिकारिक रूप से निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं रहेगा। पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर प्रदर्शन के लिए तीन वैकल्पिक स्थान निर्धारित किए गए हैं।
ये स्थान हैं:
– रामलीला मैदान: मध्य दिल्ली
– बुराड़ी मैदान: उत्तर दिल्ली
– CBD ग्राउंड: पूर्वी दिल्ली
पुलिस के अनुसार, इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। यह बदलाव पहले से लागू आदेश में संशोधन के तहत किया गया है।


popular post
यमन के हमलों ने बिन सलमान की महत्वाकांक्षाओं को ख़तरे में डाल दिया: न्यूयॉर्क टाइम्स
यमन के हमलों ने बिन सलमान की महत्वाकांक्षाओं को ख़तरे में डाल दिया: न्यूयॉर्क टाइम्स
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा