भारत से तनाव के बीच अगले सप्ताह दिल्ली आएँगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी

भारत से तनाव के बीच अगले सप्ताह दिल्ली आएँगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी

भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। दोनों देशों के विदेश मंत्री हालांकि गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद सितंबर 2020 में मास्को और सितंबर 2021 में दुशांबे में दो बार मुलाकात कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि चीन के विदेश मंत्री अगले कुछ दिनों में भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। 2 वर्ष पहले वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के किसी वरिष्ठ नेता की पहली भारत यात्रा होगी।

हालाँकि न ही भारत और न ही चीन, किसी पक्ष की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। भारत और चीन के बीच साल 2020 की गर्मियों के बाद से ही तनाव चल रहा है। लद्दाख में वर्ष 2020 में कई जगह पर चीन के सैनिकों की घुसपैठ के कारण गालवान घाटी में अभूतपूर्व टकराव हुआ था, इसमें 20 भारतीय शहीद हुए थे और कई चीनी सैनिक मारे गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद दोनों देशों की सेनाओं ने अब तक कई दौर की बातचीत की है, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। पैंगोंग झील क्षेत्र में झड़प के बाद 5 मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध शुरू हुआ था। 15 जून, 2020 को गालवान घाटी की झड़पों के बाद गतिरोध और बढ़ गया। इस झड़प में कम से कम 20 भारतीय और चार चीनी सैनिक मारे गए थे। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि संघर्ष के दौरान चीन के चार नहीं बल्कि 42 और चीनी सैनिक मारे गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles