मतभेद भुलाकर भारत की मदद के लिए आगे आया चीन,

मतभेद भुलाकर भारत की मदद के लिए आगे आया चीन, किया मदद का वादा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने भारत में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पात्र लिखकर सहानुभूति का संदेश दिया है और देश में Covid-19 मामलों के वर्तमान उछाल से निपटने के लिए समर्थन और सहायता प्रदान करने की पेशकश भी की है।

चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन ने अपने संदेश में कहा कि चीन भारत के साथ कोरोना महामारी बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना से निपटने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

द वायर के अनुसार भारत में चीनी राजदूत सन वेइदॉन्ग के एक ट्वीट के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पत्र में लिखा: “मैं भारत में COVID-19 महामारी की हालिया स्थिति से बहुत चिंतित हूं। मैं चीनी सरकार और लोगों की ओर से भारत सरकार और लोगों के लिए ईमानदारी से सहानुभूति व्यक्त करना चाहूंगा।

बता दें शी ने कहा: “चीन कोरोना महामारी से लड़ाई में भारत को मजबूत करने और इस संबंध में सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है और मेरा मानना है कि भारत सरकार के नेतृत्व में भारतीय लोग निश्चित रूप से महामारी पर विजय प्राप्त करेंगे।

इसी मुद्दे पर शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर से टेलीफोन पर बात की। जयशंकर ने शाम को ट्वीट किया कि उन्होंने कॉल में शेष एयर कनेक्टिविटी के मुद्दे को उठाया है।

ग़ौरतलब है कि चीन ने भारत से “सहयोग” का वादा करते हुए कहा: “हम चीनी कंपनियों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे भारत को मेडिकल आपूर्ति प्राप्त करने में मदद करें और भारत की ज़रूरत के मुताबिक सहायता प्रदान करें।”

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *