कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हिजाब प्रतिबंध ख़त्म करने का आदेश

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का हिजाब प्रतिबंध ख़त्म करने का आदेश

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार हिजाब पर लगा प्रतिबंध हटाने जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को अधिकारियों से राज्य में हिजाब प्रतिबंध वापस लेने को कहा। सिद्धारमैया ने कहा कि लड़कियों को अपने कपड़े चुनने का अधिकार है। लड़कियाँ और महिलाएँ जो चाहे पहन सकती हैं।

उन्होंने बीजेपी पर लोगों के कपड़े, पहनावे और जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोग क्या खाना चाहते हैं और क्या पहनना चाहते हैं यह उनकी स्वतंत्रता पर निर्भर है। वह जो चाहे खाएं और जो चाहें पहनें। मुझे जो चाहिए वो खाऊंगा। मैं धोती पहनता हूं, आप पैंट, शर्ट पहनते हैं, इसमें गलत क्या है?

मैसूर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि अब हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है। महिलाएं हिजाब पहनकर कहीं भी जा सकती हैं। प्रतिबंध आदेश वापस लेने का निर्देश दिया गया है। आप कैसे कपड़े पहनते हैं और क्या खाते हैं यह आपकी पसंद है। मैं आपको क्यों रोकूँ?

गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछली भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था जिसके बाद मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में पहुंच गया था, यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। अब राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद यह प्रतिबंध हटाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles