मुज़फ़्फ़रनगर दंगा मामले में कई नेताओं के खिलाफ आरोप तय

मुज़फ़्फ़रनगर दंगा मामले में कई नेताओं के खिलाफ आरोप तय

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, साध्वी प्राची और सुरेश राणा सहित एक दर्जन से अधिक बीजेपी नेताओं पर मुज़फ़्फ़रनगर में सांप्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि 2013 में जिले में हुए नगला मंदौर की हिंदू महापंचायत को लेकर अदालत ने कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेंद्र फौजदार ने शनिवार को 2013 में नगला मंदौर में आयोजित हिंदू महापंचायत में शामिल कई नेताओं के खिलाफ आरोपों की सुनवाई की।

इस मामले में अदालत ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुज़फ़्फ़रनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री संजीव बालियान, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व चेयरमैन श्याम पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक कुंवर भरतेंदु सिंह, पूर्व सांसद सोहन वीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व विधायक अशोक कंसल, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल पवार, आचार्य नरसिंहानंद यति महाराज और साध्वी प्राची आदि के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इन सभी के खिलाफ सांप्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि 31 अगस्त 2013 को नगला मंदौर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हिंदू महापंचायत के मामले में उस समय के एडीएम प्रशासन ने 21 आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। इस महापंचायत को ही मुज़फ़्फ़रनगर दंगों का कारण बताया जाता है। इस केस के बारे में जानकारी देते हुए एडवोकेट श्याम वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक को केस से अलग कर दिया गया है। इस केस की अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *