दूरदर्शन के ‘लोगो’ का बदलाव, भगवाकरण की शुरूआत: स्टालिन

दूरदर्शन के ‘लोगो’ का बदलाव, भगवाकरण की शुरूआत: स्टालिन

पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अंग्रेजी चैनल डीडी न्यूज के लोगो का रंग नारंगी कर दिया है। 16 अप्रैल को दूरदर्शन ने सोशल मीडिया X पर नया प्रमोशनल वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा- हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो पहले कभी नहीं देखी गई। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। डीडी न्यूज – भरोसा सच का।

अब इस पर राजनीति शुरू हो चुकी है। विपक्षी दल इसे भगवाकरण की शुरूआत रहे हैं। द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को दूरदर्शन के लोगो के रंग परिवर्तन को लेकर आलोचना की है। स्टालिन ने इसे भाजपा का षड़यंत्र बताया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया है।

स्टालिन ने ‘लोगो’ में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि दूरदर्शन पर ‘‘भगवा दाग’’ लग गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि ‘‘भाजपा हर चीज का भगवाकरण करने की साजिश रच रही है।’’

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ‘‘ये (‘लोगो’ में बदलाव जैसे कदम) उसी की शुरुआत हैं। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी।’’ स्टालिन ने कहा कि पहले तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर का ‘‘भगवाकरण’’ किया गया था और ‘‘तमिलनाडु के महान नेताओं की प्रतिमाओं पर भगवा रंग डाला गया था।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles