चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली

चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली

झारखंड: आज (शुक्रवार, 2 फरवरी) चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।उनके साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम रांची के राजभवन में आयोजित किया गया।

बता दें कि चंपई सोरेन JMM उपाध्यक्ष थे। लेकिन हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की खबरों के बीच नए सीएम के लिए उनके नाम पर सहमति जताई गई थी, जिसके बाद ही ये साफ हो गया था कि राज्य की सत्ता हेमंत सोरेन की गैरमजूदगी में चंपई ही संभालेंगे। अब आधिकारिक तौर पर वह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

हेमंत सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन परिवार में आपत्तियों के बीच JMM की बैठक में चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया।

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री न होने की वजह से भ्रम की स्थिति बन गई थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था। चंपई सोरेन को 5 फरवरी को बहुमत साबित करना होगा।

चंपई सोरेन से गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य की स्थिति से अवगत कराया था। संख्या बल में मामूली अंतर के बाद जेएमएम गठबंधन को टूट का डर सता रहा है। जिसकी वजह से उन्होंने अपने विधायकों को हैदराबाद भेजने की कोशिश की।

जेएमएम का विधायकों को भेजने का प्लान खराब मौसम की वजह से तेलंगाना जाने वाला विमान उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद देर शाम विधायकों को शहर के एक सरकारी गेस्ट हाउस में ले जाया गया। कुछ ही देर बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को फोन किया। हालांकि पार्टी का कहना है कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है।

हेमंत सोरेन की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के 24 घंटे से ज्यादा समय के बाद राज्यपाल ने गुरुवार देर शाम उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था।जानकारी ये भी सामने आई है कि  विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles